फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Embattled with rent in Municipality and Electricity Corporation

किराये को लेकर पालिका और विद्युत विभाग में ठनी

Mon, 24 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Embattled with rent in Municipality and Electricity Corporation
टाऊनहाल स्थित नगर पालिका के कार्यालय की इमारत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका और विद्युत निगम में किराये को लेकर ठनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत बिल एवं नगर पालिका के भवन किराये को लेकर पालिका और विद्युत निगम में ठन गई है। विद्युत निगम का नगर पालिका पर करीब एक करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। इसे लेकर विभाग कनेक्शन काटने की चेतावनी दे चुका है। अब पालिका ने भवन कर का करीब आठ करोड़ रुपया विद्युत विभाग पर निकाल दिया है। जल्द ही विभाग को नोटिस भेजने की तैयारी है।
नगर पालिका की सीमा के तहत विद्युत निगम के करीब 11 कार्यालय संचालित हैं। ये नगर पालिका की बिल्डिंग में हैं। पालिका अधिकारियों के मुताबिक विद्युत निगम ने 1976 से अब तक भवन का किराया जमा नहीं किया। गत वर्ष तक यह किराया करीब आठ करोड़ रुपये हो गया है। इस साल का किराया और जुड़ेगा तो यह राशि और ज्यादा बढ़ जाएगी। मार्च आने को है। हर विभाग वसूली पर ध्यान दे रहा है। इसलिए नगर पालिका ने विद्युत निगम को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। उधर, विद्युत निगम का भी नगर पालिका पर करीब एक करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बिल जमा नहीं करने पर पिछले वर्ष विभाग ने नगर पालिका कार्यालय का कनेक्शन काट भी दिया था। उस समय तो कनेक्शन जोड़ दिया गया। इसके बाद भी विभाग के अधिकारी कनेक्शन काटने की चेतावनी दे रहे हैं। भुगतान को लेकर दोनों विभागों में ठन रही है। उधर, इस संबंध में ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि नगर पालिका का टैक्स एवं किराया वसूली पर जोर है। टैक्स विभाग को वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग पर भी 46 लाख बकाया
नगर पालिका का बेसिक शिक्षा विभाग पर भी भवन किराये का करीब 46 लाख रुपये बकाया चल रहा है। नगर पालिका की बिल्डिंग में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय चल रहा है। पहले ये विभाग नगर पालिका के ही तहत आते थे, लेकिन अलग हो जाने के बाद भी कार्यालय यहीं चलता रहा। इसके बावजूद नगर पालिका को किराये की राशि नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed