{"_id":"61eb0be1290c826eca7806dd","slug":"eligibility-test-will-be-held-at-21-examination-centers-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt574192769","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी परीक्षा केंद्रों को छह सेक्टरों में बांटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। 23 जनवरी को होने वाली टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) जिले में 21 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पाली में सुबह दस बजे से साढे़ बारह बजे तक और शाम को ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों को सुरक्षा की दृष्टि से छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री, कैलकुलेटर, डॉकुपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रानिक किसी भी प्रकार की घड़ी, मुद्रित अथवा लिखित सामग्री आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर कोविड हेल्प डेस्क रहेगी। पर्याप्त मात्रा में थर्मल स्कैनर की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष मे हैंड सैनिटाइजर रहेगा। गेट पर सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। छात्रों के मोबाइल बैग आदि को जमा करने की उचित व्यवस्था अलग से क्लॉक रूम की व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की जाएगी।
परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोले जाएंगें। किसी भी परीक्षार्थी कों परीक्षा समाप्ति से पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट की प्रविष्टि सावधानीपूर्वक भरवाएंगे।