{"_id":"62ed572e82dcb05cfa75839c","slug":"elephant-s-trumpet-echoed-in-the-district-panchayat-by-election-muzaffarnagar-news-mrt5999984122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के उपचुनाव में गूंजी हाथी की चिंघाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के उपचुनाव में गूंजी हाथी की चिंघाड़
विज्ञापन
- वार्ड 34 के चुनाव में बसपा समर्थित प्रमोद अन्ना ने 1290 वोट से जीत दर्ज की
- अनुसूचित जाति के मतों से खुल गया बसपा प्रत्याशी की जीत का रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/जानसठ। जिला पंचायत के उप चुनाव में बसपा समर्थित प्रमोद अन्ना ने 1290 वोट से जीत दर्ज की है। जीत के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। अन्ना की जीत में अनुसूचित जाति के मतदाताओं का निर्णायक योगदान रहा है।
शुक्रवार को जानसठ विकास खंड में गिनती कराई गई। बसपा समर्थित खतौली निवासी प्रमोद अन्ना को 6679 वोट मिले, जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंद्र को 5389 वोट मिले। 1290 वोट के अंतर से जीत मिलते ही प्रमोद के समर्थकों में खुशी छा गई। ब्लॉक के बाहर खुशी मनाई गई। प्रमोद अन्ना जीत के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद्र मिश्रा के कार्यालय पहुंचे और प्रमाण पत्र लिया। उनके साथ बसपा नेता सतप्रकश, बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि, जिला पंचायत सदस्य संजय रवि, चांद सिंह कश्यप, जियाउर्रहमान, रिपिन कुमार, जयपाल कुमार, सैनपाल मौजूद रहे।
उप चुनाव में इस तरह मिले वोट
प्रत्याशी वोट
प्रमोद अन्ना 6679
रविंद्र कुमार 5389
रोशन लाल 5387
संजीव कुमार 3990
सुंदरपाल 34
अमित कुमार 16
325 मत हुए निरस्त
वार्ड नंबर 34 के जिला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव की मतगणना जानसठ ब्लॉक परिसर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई। छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। 325 मत निरस्त हुए। इस तरह से प्रमोद कुमार 1290 मत अधिक प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और एमएलसी में रही खींचतान
चुनाव को लेकर भाजपा विधायक विक्रम सैनी और एमएलसी वंदना वर्मा के बीच खींचतान भी रही। ऑडियो वायरल हुए और आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए। मगर, उपचुनाव में जिन प्रत्याशियों को दोनों का करीबी बताया जा रहा था, वे दोनों ही पराजित हो गए।
रालोद-सपा गठबंधन को झटका
उप चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी संजीव कुमार को 3990 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर खिसक गए।
कड़े मुकाबले में बराबरी पर टिके रोशन और रविंद्र
चुनाव के कड़े मुकाबले में रविंद्र कुमार को 5389 और रोशन सैनी को 5387 वोट मिले। दोनों के बीच दो वोट का अंतर रहा।