फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity meters installed on poles amid protests

विरोध के बीच खंभों पर लगाए गए विद्युत मीटर

Sat, 07 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity meters installed on poles amid protests
मोहल्ला किला पर विद्युत पोल पर मीटर लगाते निगमकर्मी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को विद्युत निगम की टीम द्वारा मोहल्ला किला में घरों के बाहर लगे मीटरों को विद्युत पोल पर लगाया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर वह शांत हो गए।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को विद्युत निगम ने मीटरों को घरों से दूर विद्युत पोल पर लगाने का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया। हालांकि बृहस्पतिवार को विरोध के चलते टीम को मोहल्ला किला पर कार्य बीच में रोककर वापस लौटना पड़ा था। कार्य को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने पीएसी बल की मांग भी की थी। शुक्रवार को टीम बिना पीएसी के वहां पहुंची और लोगों को समझाते हुए घरों के बाहर लगे मीटर विद्युत पोल पर लगाए। कुछ उपभोक्ताओं ने इसका हल्का विरोध भी किया, लेकिन उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया। सहायक अभियंता (मीटर) रोबिन शर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद ली जाती, लेकिन लोगों को समझाया गया तो वह समझ गए। जिसके चलते मीटरों को पोल पर लगा दिया गया। इससे बिजली चोरी पर पूर्णतया अंकुश लगेगा। इस दौरान मो. जीशान, अकरम सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed