फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity made people cry in the humid summer

उमस भरी गर्मी में बिजली ने रूलाया

Thu, 02 Jul 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity made people cry in the humid summer
उमस भरी गर्मी में बिजली ने रुलाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उमस भरी गर्मी में बिजली की कटौती ने शहर के लोगों को रुलाए रखा। शहर के अस्सी प्रतिशत हिस्से में छह घंटे से अधिक की कटौती रही। सुबह बूंदाबांदी के बाद दिन भर उमस रही और आकाश में काले बादल छाए रहे।

बृहस्पतिवार को सुबह अचानक काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। कुछ देर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। लेकिन कुछ देर में ही बूंदाबांदी बंद हो गई। इससे मौसम में उमस बढ़ गई। पूरे दिन उमस भरी गर्मी में लोग पसीने-पसीने रहे। परेशान लोग उस समय हलकान हो गए जब दिन में तीन बार कई-कई घंटे बिजली गुल रही। शहर के अस्सी प्रतिशत लोग विद्युत कटौती से परेशान रहे। एक्सईएन नगर पंकज कुमार का कहना है कि 24 घंटे बिजली देने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन वास्तविकता यह है कि शहर को 18 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। गर्मी में बिजली के जाते ही लोग बेहाल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed