फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity fell in village Daryabad

गांव दरियाबाद में बिजली गिरी, विद्युत उपकरण फुंके

Mon, 16 Mar 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity fell in village Daryabad
गांव दरियाबाद में बिजली गिरने से मकान में आई दरार। - फोटो : KHATAULI
गांव दरियाबाद में बिजली गिरी, विद्युत उपकरण फुंके
विज्ञापन

ककरौली। गांव दरियाबाद में बिजली गिरने से लाखों रुपयों के बिजली उपकरण फुंकने से ग्रामीणों को भारी नुकसान हो गया। शनिवार की रात में बारिश के साथ अचानक तेज गर्जना के साथ गांव में बिजली गिरने की आवाज से महिला और बच्चे भयभीत होकर बेहोश हो गए थे, जिसको लेकर गांव में अफरातफरी मच गई।

मोरना विकास खंड के गांव दरियाबाद निवासी देवराज पुत्र रामचंद्र ने बताया कि शनिवार की रात को बिजली गिरने से घर में रखे बिजली के तमाम उपकरण, कपड़े आदि जल गए। वहीं, मकान की छत में भी दरार आ गई थी। गांव में विद्युत आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर भी जलकर खराब हो गया था, जिससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीण बच्चन सिंह, प्रवीण, सरोज, नरेंद्र, सुभाष, चरण, भूपेंद्र, रविंद्र, विकास, धर्मवीर, आजाद आदि ग्रामीणों के मकानों के बिजली उपकरण फुंक गए। संदीप भगत, विश्वास सिंह, पप्पू, महकपाल प्रधान आदि ने एसडीएम से ग्रामीणों की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed