{"_id":"5e248bc78ebc3e4b5f2a29c7","slug":"electricity-cut-devband-news-mrt4646995174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजली काट दिए जाने पर नूनाबड़ी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजली काट दिए जाने पर नूनाबड़ी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली काट दिए जाने पर नूनाबड़ी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश
देवबंद। कड़ाके की सर्दी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को बिजली काट दिए जाने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
बता दें कि करोड़ों रुपये का विद्युत बकाया जमा नहीं किए जाने पर विद्युत निगम ने नूनाबड़ी समेत करीब 8 गांवों की बिजली कई दिन से काटी हुई है। जिस कारण आमजन ही नहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र बेहद परेशान हैं। रविवार को सूचना मिलते ही सपा नेता एवं पूर्व शशीबाला पुंडीर नूनाबड़ी गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने उन्हें परेशानी से अवगत कराया। शशीबाला ने निगम के अधीक्षण अभियंता से दूरभाष पर बात कर काटी गई लाइट तुरंत जोड़ने और बकाया बिलों की वसूली को गांव में कैंप लगाने को कहा है। शशीबाला ने कहा कि जब किसान को गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं होगा तो वह कैसे बिलों की अदायगी कर पाएंगे। सरकार समय पर चीनी मिलों से भुगतान कराए तो किसानों के सामने यह परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि बिजली कटी होने से जहां छात्र परेशान हैं वहीं, ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालने वाले भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं, क्योंकि बैटरी चार्ज नहीं होने पर उनके रिक्शा घरों पर ही खड़े हैं। इस मौके पर तपेश ममगाई, नरेंद्र, रावत, जयवीर सिंह, रमजानी कुरैशी, सिकंदर अली आदि मौजूद रहे।