{"_id":"5e1cb3088ebc3e87943c2508","slug":"electricity-corporation-will-run-morning-red-campaign-till-31st-devband-news-mrt4636566132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग रेड अभियान चलाकर दबोचे जाएंगे बिजली चोरी करने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग रेड अभियान चलाकर दबोचे जाएंगे बिजली चोरी करने वाले
विज्ञापन
विद्युत निगम 31 तक चलाएगा मॉर्निंग रेड अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विद्युत निगम ने मॉर्निंग रेड अभियान शुरू किया है। इसके तहत अलसुबह पांच बजे टीम मीटरों की चेकिंग कर रही है।
बिजली चोरी करने वाले अब विद्युत निगम से बच नहीं पाएंगे। विद्युत निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए पहल की है। इसके तहत मॉर्निंग रेड डाली जाएगी। यानि सबेरे पांच बजे निगम की टीम घरों में लगे मीटर की तलाशी लेगी। निगम के अधिशासी अभियंता डीके जैन ने बताया कि मॉर्निंग रेड अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए कई टीमें बनाई गई है। यदि कोई बिजली चोरी करते पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सोमवार को टाउन नंबर तीन में अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत टीमों ने मोहल्ला पठानपुरा, रेती चौक और मोहल्ला अब्दुलहक में चेकिंग की। विद्युत चोरी करने वाले 15 लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।