फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Electricity corporation is becoming poll's hindrance in water supply

विद्युत निगम का पोल बन रहा जलापूर्ति में बाधा

Thu, 07 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation is becoming poll's hindrance in water supply
विद्युत निगम का पोल बन रहा जलापूर्ति में बाधा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जीटी रोड से होकर नगर में जा रही जलापूर्ति की लाईन के निकट खड़ा विद्युत निगम का क्षतिग्रस्त पोल परेशानी का कारण बनता जा रहा है। नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति के लिए पालिका ईओ ने एक्सईएन को पत्र लिखकर पोल हटाने की मांग की है। जबकि विद्युत निगम ने पोल हटाने के लिए उसके खर्च की मांग नगरपालिका से की है।
कस्बे में जीटी रोड पर लैब के सामने एक विद्युत निगम का पोल क्षतिग्रस्त हालत में है। उस पोल पर विद्युत तार भी लगे है, वह पोल कभी भी गिर सकता है, बावजूद इसके निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। परेशानी तब अधिक बढ़ गई जब पोल के निकट ही नगर में पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल लाईन क्षतिग्रस्त हो गई। यदि पेयजल लाईन की मरम्मत की जाती है, तो खोदाई होने से पोल गिरने का खतरा हो जाता है।
विज्ञापन

पालिका ईओ ने विद्युत निगम के एक्सईएन से पोल हटाने की बात कही थी, जिस पर विद्युत निगम द्वारा पोल हटाकर दूसरी जगह लगाने में आने वाले खर्च का ब्यौरा तैयार कर पालिका को भेज दिया। पालिका ईओं जेपी यादव ने खर्च में असमर्थता जताते हुए जनहित में पोल हटवाने की मांग की है, जिससे नगरवासियों की पेयजल लाईन को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed