{"_id":"a27212e8369d0b08540f911da89f8707","slug":"electrical-wire-to-be-vulnerable-to-the-death-of-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार की चपेट में आकर युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार की चपेट में आकर युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
तितावी। धौलरी में खेत में पानी चलाने गए युवक के पैर और चप्पल के बीच बिजली का टूटा तार आ जाने पर करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में मचा कोहराम। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाया।
क्षेत्र के गांव धौलरी निवासी 25 वर्षीय युवक सत्यप्रकाश पुत्र रामपाल बुधवार सुबह खेतों में पानी चलाने के लिए जा रहा था। खेतों के बीच में ही एक बिजली का तार टूटा हुआ पड़ा था। जैसे ही सत्यप्रकाश वहां से गुजरा तभी टूटा हुआ तार उसके पैर के पंजे और चप्पल के बीच में आ गया।
तार में करंट के चलते उसकी झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। घंटों बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो खेत में उसका शव पड़ा हुआ मिला। घटना का पता चलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल की और को दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीणों और परिजनों की सहमति पर मृतक के शव को पीएम के लिए भिजवाया। सत्यप्रकाश के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ट्राले की साइड लगने से मजदूर की मौत
तितावी। बुधवार सुबह मुरादपुरा निवासी 45 वर्षीय अल्लू पुत्र नवाब एक टेंपो में सवार होकर मुजफ्फरनगर मजदूरी के लिए जा रहा था। उसके बराबर में सैदपुरा खुर्द निवासी 50 वर्षीय हैदर पुत्र अशरफ भी बैठा था। दून पब्लिक स्कूल के सामने पीछे से आए एक सीमेंट के ट्राले की साइड टेंपो में लगने से दोनों ट्राले की चपेट में आ गए।
चपेट में आने से अल्लू की मौके पर ही मौत हो गई और हैदर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय और शव पीएम के लिए भिजवाया। हैदर की हालत गंभीर होने के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, चालक मौके से सीमेंट के ट्राले को भगाकर ले गया। पुलिस द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी ट्राले का कुुछ भी पता नहीं चल पाया।