{"_id":"61d9d2b0995ade04d05ad9e5","slug":"elections-will-be-free-fair-and-transparent-dm-muzaffarnagar-news-mrt572692649","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे चुनाव: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होंगे चुनाव: डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिला निर्वाचन अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि उनके कार्यों में पारदर्शिता दिखनी चाहिए। कोविड गाइड लाइन का हर हाल में पालन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने निर्वाचन आयोग के अनुसार आदर्श आचार संहिता लग जाने के उपरांत कानून एवं शांति व्यवस्था की बैठक ली। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ दायित्व का निर्वहन करे। एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि सभी एसडीएम एवं सीओ मिलकर क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। अराजक तत्वों को चिह्नित करके कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अवैध शराब वालों पर कड़ी कार्रवाई करना शुरू करें। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर अपराधी व्यक्ति की सूचना लेकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
जिले में स्पेशल कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जाएगी, जिससे अपराधी व्यक्तियों की सूचना पल-पल मिलती रहेगी। पैरा मिलिट्री फोर्स एक दो दिनो में प्राप्त हो जाएगा। जिससे जिले में उनके द्वारा भी नजर रखी जाएगी। जैसे-जैसे आयोग के गाइड लाइन प्राप्त होती रहेगी उसी के अनुसार निर्देशों का पालन कराया जाएगा। मौके पर सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सहित सभी एसडीएम और सीओ उपस्थित रहे।