{"_id":"2f207224d2fdc2a6059a1897f7ddb346","slug":"election-preparations-the-meeting-reviewed-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारी पूरी, डीएम ने बैठक कर समीक्षा की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की तैयारी पूरी, डीएम ने बैठक कर समीक्षा की
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलक्ट्रेट में 11 से तीन बजे तक निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे। सपा और भाजपा के बीच अध्यक्ष पद की सीधी जंग के मद्देनजर कलक्ट्रेट को सील कर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की मतदान के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। कलक्ट्रेट को जांच प्रक्रिया के बाद पुलिस ने सील कर दिया है। एडीएम प्रशासन की कोर्ट में निर्वाचित 43 पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह ने चुनाव प्रक्रिया के संदर्भ में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
मतदान कार्य 11 बजे शुरू हो जाएगा, जो तीन बजे तक चलेगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। बृहस्पतिवार को ही विजेता प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। मतदान के लिए कलक्ट्रेट में बेरिकेडिंग कर दी गई है। मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में केवल मतदाता और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सरकारी कर्मचारी ही प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
किसी भी प्रत्याशी के एजेंट को मतदान केंद्र में नहीं जाने दिया जाएगा। गाड़ियों और अन्य वाहनों का प्रवेश भी रोक दिया गया है। एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलेभर के थानों का फोर्स कलक्ट्रेट में तैनात किया गया है। दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है।