Amit Shah Rally in Muzaffarnagar: मंच से जयंत का पलटवार- 'मैं पलटा नहीं हूं, इसे पटखनी मारना कहते हैं'
लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। पीएम मोदी की रैली के बाद पश्चिमी यूपी में दिग्गज नेताओं की आवाजाही शुरू हो गई। कई बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं तो वहीं आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर में मतदाताओं को साधने पहुंचे। उन्होंने मंच से तीखे तेवर दिखाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ रहा है। आज गृह मंत्री अमित शाह और रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वहीं, बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड ने सभा स्थल के साथ पूरे मैदान की जांच की। अमित शाह और जयंत चौधरी को सुनने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही रैली स्थल पर जुटने लगी। आगे पढ़ें मंच से अमित शाह और जयंत चौधरी ने क्या कहा?
कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आज केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह समेत क्षेत्र के कई दिग्गज मौजूद रहे। सभास्थल पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के साथ भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात किया गया। रैली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और अमित शाह के मंच पर पहुंचते ही मौजूद नेताओं ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान मंत्री संजीव बालियान भी मंच पर मौजूद रहे।
मंच पर पहुंचे दोनों नेता, जयंत बोले-कोई टक्कर नहीं बची
रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह आखिरी बार मुजफ्फरनगर ही आए थे। वह चाहते थे कि गरीबों का सम्मान हो, कल्याण हो। वे लोग वोट लेने के लिए चौधरी चरण सिंह का नाम लेते थे, लेकिन भारत रत्न मिलने पर खुशी नहीं जताई। कहा कि पहले चरण में चुनाव है कोई कसर मत छोड़ देना। कोई टक्कर नहीं बची है।
उन्होंने सपा से अलग होने पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं पलटा नहीं हूं, इसे पटखनी मारना कहते हैं। कहा कि किसानों के लिए सरकार फैसले लेगी। जो सरकार चौधरी चरण सिंह को सम्मान दे रही है वह किसानों का सम्मान है।
अमित शाह बोले: सपा का सूपड़ा साफ करना है
रैली के मंच से बोलेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस बार चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ करना है। इसी भूमि से चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आवाज उठाने का काम किया। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण के कार्य किए। गन्ने के दाम बढ़ाए।
बसपा ने 19, सपा ने 10 बंद कराई, जबकि बीजेपी ने मिलें शुरू कराईं। कश्मीर हमारा है, बीजेपी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया। सपा-कांग्रेस का घमंडिया गठबंधन कभी राम मंदिर नहीं बनने देता। कैराना से पहले पलायन होता था। 2017 के बाद यूपी से गुंडे पलायन करने लगे हैं। उनका मकसद परिवार के आदमी को सीएम और पीएम बनाना है, बीजेपी गरीबों को आगे बढ़ा रही है। मंच से रैली को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह रवाना हो गए।
शाहपुर में रैलीस्थल के मंच पर मौजूद रहे ये नेता
शाहपुर में आज आयोजित की गई रैली में पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी, विधायक मदन भैया, पूर्व विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, एमएलसी वंदना वर्मा, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल, रालोद जिला अध्यक्ष संदीप मलिक मौजूद रहे।
मंच से जनता को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि राम मंदिर के लिए कई पीढ़ियों ने बलिदान दिया। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न किसानों का सम्मान है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी यूपी का मैदान छोड़कर चले गए हैं। पूरा प्रदेश एनडीए की तरफ देख रहा है।
मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग का सपना पूरा किया। गरीबों के लिए कार्य किए गए।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि गठबंधन पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगा। रालोद और बीजेपी का गठबंधन मजबूत है।
रालोद विधान मंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि गठबंधन अपनी ताकत दिखाएगा। खिलाड़ियों का पूरा सम्मान किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.