फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Election 2022: Chaudhary Jayant Singh reached Sisauli in Muzaffarnagar, had lunch with BKU President Naresh Tikait

चुनावी लंच : मुजफ्फरनगर के सिसौली पहुंचे चौधरी जयंत सिंह, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के साथ खाए दाल-चावल

Sun, 06 Feb 2022 04:13 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 06 Feb 2022 04:13 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिसौली पहुंचकन आज रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ भोजन किया।

विज्ञापन
Election 2022: Chaudhary Jayant Singh reached Sisauli in Muzaffarnagar, had lunch with BKU President Naresh Tikait
jayant chaudhary - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिसौली पहुंचकर आज रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ भोजन किया। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के बघरा में आयोजित जनसभा से पहले जयंत चौधरी किसानों की राजधानी सिसौली पहुंचे। वहीं जयंत चौधरी के इस तरह सिसौली पहुंचकर चौधरी नरेश टिकैत के साथ भोजन करने की तस्वीरें वायरल होते ही सियासी गलियारों में अलग-अलग चर्चाएं हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : गर्मी-चर्बी और 'हिंदुगर्दी' के बाद अब 'कबूतर' से पश्चिमी यूपी में चढ़ा सियासी पारा, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने रविवार को सिसौली पहुंंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बाद जयंत सिंह ने उनके साथ लंच में दाल चावल खाए। चुनाव से ऐन पहले इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जयंत चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'किसानों की राजधानी, सिसौली में अमर किसान ज्योति पर घी की आहुति दी और बाबा का आशीर्वाद लिया!' 

बता दें कि भाकियू अध्यक्ष को पिछले दिनों ऑपरेशन हुआ था। पहले जयंत सिंह नोएडा के अस्पताल में हाल जानने पहुंंचे थे और अब सिसौली पहुंंचे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ऊन बाईपास भट्टा पर कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके बाद संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन वह दोपहर में बघरा में कार्यक्रम से पहले सिसौली पहुंच गए और चौधरी नरेश टिकैत के साथ लंच किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed