फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Elderly man beaten to death with sticks, three-hour uproar in Kharar

Muzaffarnagar News: लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, खरड़ में तीन घंटे हंगामा

Wed, 16 Sep 2026 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly man beaten to death with sticks, three-hour uproar in Kharar
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में लालूखेड़ी मार्ग पर सिरका बेचने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हमलावरों ने बुजुर्ग जय सिंह उर्फ लिल्ला कश्यप (80) की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, इसके बाद हमलावरों ने घर पर जाकर भी पिटाई की। कई घंटे बाद बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद कश्यप समाज के लोगों ने फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। तीन घंटे हंगामा हुआ। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खरड़ निवासी जय सिंह गांव के मुख्य मार्ग पर बैठकर सिरका बेचता था। पास में ही पप्पू का मकान है। मंगलवार सुबह आठ बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पप्पू पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें बुजुर्ग को काफी चोटें आईं।
विज्ञापन

वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोप है कि पीड़ित के घर पर जाकर भी हमला किया गया। उधर, शाम चार बजे जय सिंह की गांव में ही मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि घर पर पहुंचकर पिटाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्यप समाज के लोगों और परिजन शव को लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ नरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समझाने का प्रयास किया। तीन घंटे तक हंगामा हुआ और पुलिस से नोकझोंक होती रही। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी।
रात आठ बजे तक हंगामा जारी रहा, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. सोनू, मास्टर सुशील, बाबू, ओमवीर, नरसिंह, संजय, अरविंद, करणपाल व राजेंद्र मौजूद रहे। सीओ नरेंद्र यादव ने बताया कि रात आठ बजे परिजनों को समझा कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पप्पू, उसकी पत्नी पुष्पा, पुत्र राजू, तेजवीर उर्फ छोटू और मनोज के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
---
इनसेट
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, वायरल
बुढ़ाना। मंगलवार सुबह हुई वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जय सिंह अपनी दुकान के सामने बैठकर सिरका की बोतल बेचता दिख रहा है। इस दौरान गाली-गलौज होने लगी। मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। एक मिनट 42 सेकंड की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में आरोपी वृद्ध की डंडे व लात-घूसों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

---
इनसेट
आरोप : गाली-गलौज करता था जय सिंह
गांव के दूसरे पक्ष के मनोज और तेजवीर का कहना है कि जय सिंह सड़क से आने-जाने वालों को गाली देता रहता था। ग्रामीण उसे ऐसा करने से मना करते थे। मंगलवार को भी गाली देने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। झगड़े के बाद पीड़ित ने गांव के कई लोगों को अपने साथ हुई वारदात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed