{"_id":"62a4dafd8f9bf75fd92c8f83","slug":"eight-people-arrested-during-the-demonstration-sent-to-jail-devband-news-mrt5925011149","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए आठ लोग जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए आठ लोग जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। भाजपा नेता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमा की नमाज के बाद खानकाह पुलिस चौकी क्षेत्र में प्रदर्शन करने के दौरान गिरफ्तार किए गए आठ लोगों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया, जबकि 50 अज्ञात को भी मुकदमे में शामिल किया गया है। पुलिस ने इन सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और बलवे की धारा सहित अन्य धाराएं लगाई हैं।
इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि इस्लामिया बाजार पहुंचने पर सूचना मिली कि मस्जिद रशीदिया के सामने सड़क पर युवक नारेबाजी कर रहे हैं। वहां पहुंचे तो भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने पुलिस पर डंडों से हमला कर दिया, लेकिन प्रोटेक्शन कवर पहने होने की वजह से किसी को चोट नहीं आई। इस दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मोहल्ला अब्दुलहक निवासी दानिश, हाशिमपुरा निवासी मो. लुकमान, कायस्थवाड़ा निवासी काशिफ, पठानपुरा निवासी जुबैर ढसका थाना नानौता निवासी शाहआलम, रविदास मार्ग निवासी शाहनवाज और मोतिया बाग असम निवासी फजलु करीम जो खानकाह में ही खाने का होटल चलाता है। को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें एक किशोर भी शामिल है। बताया गया है किशोर की उम्र करीब 11 वर्ष है। उसके विरुद्ध भी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है और उसे गाजियाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है। इसके अलावा 50 अज्ञात लोगों को मुकदमे में रखा गया है। इन सभी के विरुद्ध धारा 332, 353 व 7 क्रिमिनल एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।