{"_id":"629901b8bbbe3e2c4205d71d","slug":"eight-entrepreneurs-came-forward-to-invest-additional-in-their-industry-muzaffarnagar-news-mrt5912827194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ उद्यमी आगे आए, 25 करोड़ का करेंगे निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ उद्यमी आगे आए, 25 करोड़ का करेंगे निवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। इन्वेस्टर समिट में जिले के आठ उद्यमी अपना उद्योग चलाने के लिए इन्वेस्ट करने को आगे आए हैं। इनमें दो उद्यमी तीन करोड़ से ऊपर इन्वेस्ट कर रहे हैं। दोनो लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। छह इन्वेस्टर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम में जिले से दो इन्वेस्टर भाग लेंगे। इनमें नमस्ते सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अरविंद राठी और सरल केमटेक एलएलपी के संचालक रतन कुमार झा शामिल हैं। ये दोनो ही तीन करोड़ से अधिक का इन्वेस्ट कर रहे हैं।
इसके अलावा छह इन्वेस्टर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। ये सभी तीन करोड़ से कम अपने उद्योग में लगाएंगे। इनमें एआर मेटल एंड एलायड इंडस्ट्रीज, अंशुल कुमार जैन, मधुमती एग्रो ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड, रजत सिंघल, किसान गुड़ उद्योग, ओपी ट्रांसफार्मर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। परियोजनाओं की मिनी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौजूद रहेंगे। विकास भवन में लखनऊ के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। उद्योग विभाग के राजेंद्र सिंह ने बताया कि विकास भवन में कार्यक्रम 10.30 बजे से 12.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
14 ही शुरू कर पाए उद्योग
प्रदेश में दो बार हुई इन्वेस्टर समिट में जिले के 22 उद्यमियों ने भाग लिया था। जिन 22 ने उद्योग चलाने की घोषणा की थी इनमें से 14 ही उद्योग शुरू कर पाए हैं। अलग-अलग कारणों से आठ उद्यमी निवेश नहीं कर पाए थे।
उद्योगों को लगेंगे पंख, मिलेगा रोजगार
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि आठ उद्यमियों ने आगे बढ़कर प्रयास किया है, यह सराहनीय है। युवाओं को रोजगार मिलेगा और जिले को पहचान मिलेगी। उद्यमियों के हर संभव सहयोग के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार तैयार है।