{"_id":"609ebfd08ebc3e8dc456a0bf","slug":"eid-celebrated-according-to-corona-guideline-khatauli-news-mrt5383532156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनाई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनाई ईद
विज्ञापन
कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मनाई ईद
जानसठ। ईद-उल-फितर का त्यौहार कोरोना महामारी के चलते बड़ी ही सादगी से मनाया गया। ईद की नमाज सभी ने ईदगाह की बजाए अपने-अपने घरों में पढ़ी, वहीं जुमे की नमाज भी घरों में ही पढ़ी गई।
उलमाओं की अपील व शासन प्रशासन के गाइडलाइन और स्थानीय पुलिस के निर्देश पर मस्जिदों में पांच पांच लोगों ने ही ईद और जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान ईदगाह पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही जानसठ के मोहल्ला जन्नताबाद स्थित ईदगाह के पास डेरा डाल दिया। एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार, सीओ शकील अहमद ने भी जानसठ ईदगाह और नगर में भ्रमण कर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की। प्रशासन की गाइड लाइन के मुताबिक सुबह के समय चार घंटे बाजार तो खुले, लेकिन ग्राहक नदारद ही रहे। मिठाइयों की दुकान नहीं खुलने पर लोगों को मायूसी हुई। दूसरी ओर देहात क्षेत्र के लोगों ने भी अपने अपने घरों में नमाज पढकर लॉकडाउन का संपूर्ण पालन किया। संवाद