{"_id":"694ee3af5388dc47d00f9e4a","slug":"education-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-161690-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कॉलेज की पहली परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए परीक्षार्थीा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कॉलेज की पहली परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए परीक्षार्थीा
Sat, 27 Dec 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के महाविद्यालयों में स्नातक के प्रथम सत्र की पहली परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हुई। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। पहले दिन बीए और बीएसएसी छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
जिले के मेरठ रोड स्थित जैन कन्या पीजी महाविद्यालय, भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय, आर्य समाज रोड स्थित डीएवी महाविद्यालय और चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे परीक्षार्थी कॉलेज पहुंचे।
सघन तलाशी और प्रवेश पत्र की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्देश के मुताबिक सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। महाविद्यालय में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष ही उपस्थिति संख्या रही। पहली पाली में बीए की कला विषय और दूसरी में सांख्यिकी विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षाएं 31 जनवरी तक चलेंगी।्