फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Earlier there were governments in the form of Ravana in the state, now there is Ramraj: Vineet Sharda

यूपी में थीं रावण रुपी सरकारें, अब रामराज कायम: अग्रवाल

Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Earlier there were governments in the form of Ravana in the state, now there is Ramraj: Vineet Sharda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले रावण रूपी सरकारें चलती थीं। अब यहां रामराज कायम है। इस सरकार में व्यापारी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा है। अब उससे कोई रंगदारी नहीं मांगता। क्योंकि अपराधी या तो जेल में हैं या फिर यमराज के पास पहुंचा दिए गए हैं।

बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक सभागार में आयोजित व्यापारियों की बैठक में शामिल होने पहुंचे विनीत अग्रवाल शारदा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश पिछले आठ वर्षों से विश्व गुरु बनने को लगातार आगे बढ़ रहा है। केंद्र ओर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग का विकास हो रहा है। विशेषकर व्यापारियों को केंद्र व राज्य सरकार ने राहत पहुंचाने का काम किया है। हाल ही में पेश हुआ प्रदेश सरकार का बजट व्यापारियों के हित में है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने व्यापारियों को राहत देने का काम किया। बिजली के बिल में छूट दी गई तो अब व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा की घोषणा कर यह साबित किया है कि उन्हें व्यापारियों की कितनी चिंता है। यूपी में ग्रामोद्योग योजना शुरू होने जा रही है। जिसके चलते 16 हजार से अधिक लोगों को व्यापार दिया जाएगा। विनीत अग्रवाल ने कहा कि सीएम योगी की बुलडोजर नीति के चलते प्रदेश से व्यापारियों का पलायन रुका है। अपराधी या तो जेल में है या फिर उन्हें यमराज के पास पहुंचा दिया गया है। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय सिंघल व क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने भी विचार रखे। इससे पूर्व विनीत अग्रवाल व विनोद गुप्ता का फूल मालाएं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। अजय सिंघल ने सभी का आभार जताया। इसमें राजीव गुप्ता, अंकित गोयल, सभासद विनय काका, जसमेर सिंह, मनोज गोयल, कुलदीप गोयल, ऋषि कपूर, अमित गर्ग, अजय जैन, संदीप अग्रवाल, सुभाष सैनी, जितेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed