फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   E-rickshaws will not run in the town without registration

बिना पंजीकरण कस्बे में नही चलेंगे ई-रिक्शा

Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws will not run in the town without registration
नगर के शिव चौक पर ई-रिक्शा के संचालन को झंडी दिखाते एसपी यातायात। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे में पार्किंग व फलो की ठेेली खड़ी करने को लेकर आयोजित व्यापारियों तथा फल विक्रेताओं की मीटिंग में सीओ विनय गौतम ने कहा कि बिना पंजीकरण की ई-रिक्शा कस्बे में नहीं चलेंगे। कस्बे की पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने कहा कि सड़क किनारे लाइन के पार फलों की ठेली खड़ी नहीं होगी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की व्यापारियों और फल आदि की ठेली लगाने वालों के साथ नगर पंचायत के सभागार में मीटिंग हुई। विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों ने व्यापारियों, ठेली आदि लगाने वालों से समस्याएं जानीं। अधिशासी अधिकारी और सीओ ने कहा कि अनावश्यक किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि ठेली पर फल और सब्जी आदि बेचने वाले अपने साथ डस्टबिन रखेंगे। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सब्जी व्यापारियों की कोई समस्या नहीं है। सबके पास अपनी-अपनी दुकानें हैं। दुकान के अंदर ही सब्जी बेचने की अनुमति है। कस्बे की मुुख्य सड़क पर दोनों ओर लाल व सफेद पट्टी खिंचवा दी जाएंगी। सड़क किनारे फल अथवा सब्जी का फड़ नहीं लगने दिया जाएगा। सड़क किनारे बने नाले के पार फल अथवा सब्जी बेच सकेंगे। चौराहों पर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने कहा कि जनसंख्या बढ़ती जा रही है, जमीन घटती जा रही है। कस्बा आपका है, व्यवस्था भी आपको बनानी होगी। अधिकारियों ने व्यापारियों की सहमति से महावीर तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की जगह में, बाजार में पुरानी तहसील परिसर में, पैंठ बाजार में खाली पडे़ एक स्थान पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई। भाजपा नेता व व्यापारी राजेश संगल ने कस्बे की पार्किंग की समस्या उठाई। अधिकारियों ने कहा कि स्थायी पार्किंग की जल्दी ही व्यवस्था की जाएगी। मौके पर अभिषेक संगल, विकास गर्ग, अमरीश बंसल, राजू, प्रदीप, सतीश, सचिन वर्मा, सोनू वर्मा, नितिन जैन व नगर पंचायत के सभी सदस्य व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed