{"_id":"616db7975c3d7673b0709b6d","slug":"due-to-continuous-rain-the-weather-increased-cold-khatauli-news-mrt561217576","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुरी क्षेत्र में बरसात के चलते बंद पड़े कोल्हू।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
जानसठ/बुढ़ाना। जानसठ क्षेत्र में हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। लगातार बारिश से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। क्षेत्र में संचालित कोल्हू भी बंद हो गए। किसानों की खेतों में कटी धान की फसल भी गीली हो गई। लगातार बारिश के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर कीचड़ से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, बुढ़ाना कस्बा व देहात क्षेत्र में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा और बारिश होती रही। जिससे पछेती धान की फसल गिर गई। किसानों ने इसे बेमौसम की बरसात बताया। किसानों का कहना है कि इस बारिश से पेराई सत्र प्रभावित होगा। गन्ने की फसल पर भी बारिश का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बारिश के कारण तापमान बदलने से गन्ने की रिकवरी भी प्रभावित होगी। भैसाना चीनी मिल के उपाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने बताया कि इस बारिश से गन्ने की रिकवरी पर प्रभाव पड़ेगा। वर्षा के कारण देहात में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। देहात क्षेत्र में चल रहे गन्ने के कोल्हू बंद हो गए। कोल्हू संचालक सुरेंद्र कुमार व मनोज कुमार आदि ने बताया कि बारिश के कारण कोल्हू में पड़ा गन्ना सूख जाएगा। रिकवरी भी नही आ पाएगी। कोल्हू संचालकों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।