फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Duda's project director removed, responsibility given to ADCO

डूडा के परियोजना निदेशक हटाए गए, एडीसीओ को दी जिम्मेदारी

Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Duda's project director removed, responsibility given to ADCO
मुजफ्फरनगर। जिला विकास नगरीय अभिकरण (डूडा) के प्रभारी परियोजना निदेशक संजीव सैनी से अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। डूडा के प्रभारी अधिकारी अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता सतीश गौतम को बनाया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के साथ संजीव सैनी लंबे समय से डूडा का कार्य देख रहे थे। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने उनके स्थान पर एडीसीओ और बघरा ब्लॉक के बीडीओ सतीश गौतम को अब यह जिम्मेदारी सौंप दी है। गौतम ने विकास भवन स्थित कार्यालय में पहुंचकर परियोजना निदेशक डूडा का पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

उधर, अभी तक डिबार की गई कंपनी के विषय में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। चर्चा है कि हाईकोर्ट से कंपनी के हित में फैसला आया है। परियोजना निदेशक का कहना है कि लखनऊ से सूडा अधिकारियों ने इस विषय में अभी तक जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्त का इंतजार कर रहे हैं लाभार्थी
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सर्वे के लिए अधिकृत की गई स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट समेत 11 कंपनियों को सूडा लखनऊ ने पिछले साल ब्लैक लिस्ट कर दिया था। सर्वे में निर्धारित से अधिक संख्या में अपात्र दर्शाने, समय पर सर्वे नहीं किए जाने और शुरूआती सर्वे में लापरवाही को इस कार्रवाई की वजह बताया गया था। डिबार किए जाने के बाद कंपनी हाईकोर्ट चली गई थी, उधर लाभार्थी किस्तों का इंतजार कर रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में योजना की स्थिति
किस्त लाभार्थी
प्रथम 16902
द्वितीय 15110
तृतीय 11776
रोकनी पड़ी थी 1700 लाभार्थियों की किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सर्वे के लिए अधिकृत की गई स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट डिबार किए जाने के बाद 1700 आवासों की किस्त रोक दी गई थी। लाभार्थियों को किस्त का लाभ देने की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। किस्त रोके जाने से लाभार्थियों के मकान अधर में लटक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed