फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drug dealer shot dead in Morena

दवा विक्रेता की गोलियों से भूनकर हत्या

Fri, 18 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drug dealer shot dead in Morena
दवा विक्रेता हत्या पर विलाप करती बेटियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दवा विक्रेता की घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मेन बाजार में बृहस्पतिवार देर रात चार बदमाशों ने दवा विक्रेता की घर में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना निवासी अनुज कर्णवाल (40) पुत्र सुशील का मेन बाजार में मेडिकल स्टोर है। दुकान के पीछे ही गली में उनका घर है, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 9.20 बजे अनुज मेडिकल स्टोर बंद कर घर जा रहे थे। मुंह पर कपड़ा लपेटे चार बदमाश उनके पीछे लग गए। जैसे ही अनुज घर में घुसे, एक बदमाश ने आकर उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद तीनों बदमाशों ने अनुज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लहूलुहान अनुज गिर गए और बदमाश फरार हो गए। अनुज को गोलियां लगी देख उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और अनुज को सीएचसी ले गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। एसपी देहात नेपाल सिंह का कहना था कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन अभी तहरीर देने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed