{"_id":"6276c5fda2940671696fbb90","slug":"drinking-patients-with-skin-disease-doctors-need-muzaffarnagar-news-mrt587660755","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्वचा रोग के मरीजों की भरमार, डॉक्टर दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्वचा रोग के मरीजों की भरमार, डॉक्टर दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। त्वचा रोग के रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण वापस लौटना पड़ता है। बाल रोग विभाग में भी एक डॉक्टर का पद खाली चल रहा है।
जिला चिकित्सालय पहुंची मिमलाना रोड निवासी सईदा ने बताया कि पैरों में खुजली की शिकायत है। दवाई लेने पहुंची थी, लेकिन डॉक्टर नहीं मिला। खालापार निवासी रशीदा ने बताया कि पिछले दो माह में वह दो बार आ चुकी है, लेकिन स्किन के डॉक्टर नहीं मिलते। मजबूरी में प्राइवेट डॉक्टरों के यहां उपचार कराना पड़ेगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि स्किन रोग विशेष लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। इस बाबत अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। बाल रोग विभाग में भी डॉक्टर की तैनात की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
चरथावल में शोपीस बनीं एक्स-रे मशीन
चरथावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करीब दो दशक से पीएचसी की इमारत में संचालित है। एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक आयुष फार्मासिस्ट की कमी है। मामूली घायल मरीज को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। एक्सरे मशीन आए दो साल हो गए, परंतु टैक्निशियन नहीं आने से शोपीस बनी है। संवाद
खतौली में तैनात नहीं रेडियोलॉजिस्ट
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि अस्पताल में निश्चेतक, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। डिलीवरी वाली महिलाओं को भोजन दिया जाता है। संवाद