फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr Siddharth Chaudhary massacre: doctor couple accuses former principal and spokesperson

चिकित्सक दंपती ने पूर्व प्राचार्या व प्रवक्ता पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 19 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dr Siddharth Chaudhary massacre: doctor couple accuses former principal and spokesperson
मुजफ्फपरनगर शहर के एक रेस्टोरेट में पत्रकार वार्ता करते डॉ दंपती । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
डॉ सिद्धार्थ चौधरी हत्याकांड : चिकित्सक दंपती ने पूर्व प्राचार्या व प्रवक्ता पर लगाए आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डॉ सिद्धार्थ चौधरी की जुलाई 2004 को मेरठ मेडिकल कॉलेज में हुई हत्या के मामले में पीड़ित चिकित्सक दंपती ने पूर्व प्राचार्या व प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगाए। डॉ सिद्धार्थ का हत्या से दो माह पूर्व शासन को लिखा गया पत्र भी मीडिया को वायरल किया, जो उसकी फाइलों से मिलने का दावा किया गया है।

मूल रूप से भोपा क्षेत्र के गांव अथाई निवासी डॉ सुरेंद्र ग्रेवाल व डॉ सुरेंद्र कौर शहर के भोपा रोड पर किसान हॉस्पिटल चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा डॉ सिद्धार्थ चौधरी मेरठ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का तृतीय वर्ष का छात्र था, जिसका शव छह जुलाई 2004 की तड़के हॉस्टल के कमरे से मिला था। डॉक्टर दंपती ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए उसे न्याय दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया, जिसके बाद 12 दिसंबर 19 को मेरठ कोर्ट ने उसके हत्यारों डॉ अमनदीप, डॉ सचिन मलिक और डॉ यशपाल राणा को उम्रकैद की सजा सुनाई। बुधवार दोपहर मीडिया से वार्ता करते हुए डॉ सिद्धार्थ के माता-पिता ने मेरठ मेडिकल कॉलेज की पूर्व प्राचार्या उषा शर्मा और प्रवक्ता डॉ अजित पर भी गंभीर आरोप लगाए। डॉक्टर दंपती ने बताया कि हत्या से दो माह पूर्व तीन जूून 2004 को डॉ सिद्धार्थ ने शासन को पत्र लिखा था, जिसमें उसने प्राचार्या डॉ उषा शर्मा व प्रवक्ता डॉ अजित चौधरी पर कॉलेज में हर डिग्री व डिप्लोमा के लिए मोटी धनराशि छात्रों से वसूल किए जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित डॉक्टर दंपती का कहना है कि जब इसकी जानकारी दोनों को लगी, तो उन्होंने डॉ सिद्धार्थ को अपने ऑफिस में बुलाकर कुछ लोगों से उसकी पिटाई भी कराई थी। डॉक्टर दंपती ने उक्त पत्र को वायरल करते हुए उसे कोर्ट में भी पेश किए जाने की बात करते हुए उसके आधार पर डॉ उषा शर्मा व डॉ अजित के खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़कर उन्हें सजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed