फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DR. Sanjeev Balyan

शुक्रताल बनेगा पर्यटन स्थल : बालियान 

Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
DR. Sanjeev Balyan
मोरना में हुए कार्यक्रम में डॉ. संजीव बालियान का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रताल में भाजपा का सदस्यता समारोह आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि शुक्रताल में गंगा की धारा प्रवाह बढ़ाने के साथ ही पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। हमें पानी की कीमत को समझना होगा, वरना आने वाली नस्लें हमें माफ नहीं करेंगी। 

विज्ञापन


देश भर में चलाए जा रहे भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम के तहत शुक्रताल शुकदेव सिटी में समारोह का आयोजन किया गय। जिसमें बालियान ने कहा कि 40 प्रतिशत कमीशन मिलने पर सपा सरकार सड़कों का निर्माण दिन रात करने में लगी है।
विज्ञापन


वहीं पांच करोड़ में बसपा विधायक का टिकट देने में लगी हुई है। वोट करते हुए हम जातियों में बंट जाते हैं, इसीलिए भ्रष्ट लोग सत्ता में पहुंचते हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने इस वर्ष में 15 लाख टन चीनी का निर्यात विदेशों में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल के बीमा के साथ-साथ 14 अप्रैल को राष्ट्रीय कृषि बाजार का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जिसमें किसान को कोई सीमा टैक्स नहीं देना होगा। अमित राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों की ओर से मोरना मिल की पेराई क्षमता में दोगुनी वृद्धि करने की बात उठाई।


शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सत्यपाल पाल, डॉ. वीरपाल निर्वाल, सुभाष सिंह आदि ने विचार रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्जुन तोमर, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, बब्बू राठी, संदीप मलिक, ज्ञानेंद्र सिंह, चेयरमैन जानसठ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed