फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DR. Hedgewar's anniversary

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने डॉ. हेडगेवार की जयंती मनाई 

Sat, 09 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
DR. Hedgewar's anniversary
शहर में पथसंचलन निकालते आरएसएस के स्वयंसेवक। - फोटो : अमर उजाला

स्यंवसेवकों ने शुक्रवार को आरएसएस के संस्थापक डॉ हेडगेवार की जयंती एवं नवसंवत्सर बनाया। स्वयं सेवकों ने नगर के मुख्य मार्गों से पद संचलन कर देश के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। सैनी फार्म हाउस में हुए कार्यक्रम में संपर्क प्रमुख जयपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को सेवक बनकर देश की सेवा करनी चाहिए।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश विभिन्न परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में स्वयं सेवक बनकर लोगों के मन में देश प्रेम की भावना जगाकर देश को बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हिंदू समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। हिन्दु मान्यता के अनुसार सृष्टि का आगाज भी हुआ था।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए सुरेंद्र संगल ने कहा कि देश में स्वयं सेवक ही एक ऐसा सेवक है जो हर परिस्थिति देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है। जयंती के बाद स्वयं सेवकों ने संघ के पूरे गणवेश  में कस्बे के मुख्य मार्गों पर पद संचलन कर जनता को देश के प्रति व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन ब्रिजेश रस्तोगी ने किया। पद संचलन में नगर पंचायत अध्यक्ष यनेश तंवर, सह खंड चालक कनक सिंह, डॉ. सतीश खटीक, अनुज जैन, नवीन सैनी, योगेंद्र, मनोज सैनी, खंड प्रमुख संचालक डॉ. सतीश खटीक, वीरेंद्र नागर, प्रदीप संगल आदि मौजूद रहे। 

आरएसएस ने निकाला पथसंचलन
बुढ़ाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुढ़ाना की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2073 का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने कस्बे में पथसंचलन भी निकाला। सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि आज हिंदुस्तानियों का नववर्ष है।

जनवरी का नव वर्ष पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है और गुलामी की निशानी है। कहा कि विक्रमी संवत 2073 हमारे लिए संकल्प वर्ष है। इस वर्ष में हमें बहुत से संकल्प लेकर देश के लिए कार्य करने होंगे। प्रांतीय बौद्घिक प्रमुख प्रेमचंद ने विक्रमी संवत के विषय में विस्तार से जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने भी विचार रखे।


कार्यक्रम के बाद पथसंचलन निकाला गया, जो सरस्वती शिशु मंदिर से होकर कस्बे के सभी बाजारों से होता हुआ पैठ बाजार, कांधला रोड आदि से होकर वापस सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता उमेश मलिक, नितिन मलिक, जिला प्रचारक सोमपाल, दीपक गर्ग, प्रमोद उजलायन, पीयूष चौधरी, अंशुल गोयल, विनीत कात्यायन, प्रदीप मित्तल, रोमी जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed