फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Atul Kumar re-consecrated as Municipal Health Officer

नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डॉ. अतुल कुमार की फिर ताजपोशी

Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dr. Atul Kumar re-consecrated as Municipal Health Officer
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामे, मारपीट और दो सभासदों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद से हटाए गए डॉ. अतुल कुमार को फिर से इसी पद पर तैनात कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नगरपालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह को सीएमओ ने विवादों के चलते चेयरपर्सन के शिकायत करने के बाद हटाकर मूल पद पर वापस भेज दिया था। उनके स्थान पर डॉ. अतुल कुमार को फिर से कार्यभार देने का आदेश सीएमओ ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने आदेश में लिखा है कि नगर पालिका में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने और संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए और चेयरपर्सन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के संचालन की व्यवस्था को देखते हुए डॉ. अतुल कुमार चिकित्साधिकारी पीनना को नगर स्वास्थ्य अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। नगर पालिका में कार्य के लिए कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं मिलेगा, उनका वेतन मूल पद से ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नवंबर 2021 को पालिका बोर्ड में हंगामे के साथ डॉ. अतुल कुमार के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में उन्होंने सभासद प्रवीण पीटर और विपुल भटनागर पर मुकदमा दर्ज कराया था। प्रवीण पीटर लगभग तीन माह इस मामले में जेल में भी रहे। सभासदों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। ईओ हेमराज ने बताया कि डॉ. अतुल कुमार की तैनाती का आदेश मिल गया है।

बोर्ड में हटाने का हुआ था प्रस्ताव पास
नगर पालिका बोर्ड बैठक में डॉ. अतुल कुमार को हटाने का प्रस्ताव पास हुआ था। पालिका बोर्ड के सभी सभासदों ने एक मत से इस प्रस्ताव पर सहमति दी थी। डॉ. अतुल का पालिका में दोबारा आना कई सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed