फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr Ankur Sharma got his name registered in the World Greatest Record

डॉ अंकुर शर्मा ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकार्ड में कराया नाम दर्ज

Sun, 19 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dr Ankur Sharma got his name registered in the World Greatest Record
खतौली के बाल रोग चिकित्सक डॉ अंकुर शर्मा को मिला बुक वर्लड ग्रेटेस्ट का खिताब। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बाल रोग चिकित्सक डॉ अंकुर शर्मा ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर जिले का मान रोशन कर दिया। उन्होंने प्राचीन चिकित्सा ग्रंथ काशयप संहिता में वर्णित रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के योग स्वर्ण प्राशरन का दस हजार से अधिक बच्चों पर सफल प्रयोग करके यह रिकॉर्ड बनाया है। उनकी उपलब्धि पर जिले वासियों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

डॉ अंकुर शर्मा ने पहले भी राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा भूषण अवार्ड अर्जित करके जनपद वासियों का मान बढ़ाया था। डॉ अंकुर शर्मा ने बताया एमडी की ट्रेनिंग के समय उन्होंने अपने साथी डॉ विनीत को इस विषय पर रिसर्च करते देखा था। इसके अद्भुत परिणामाें को देखकर ही इसका प्रयोग करना प्रारंभ किया था। कोरोना काल में जब बच्चों के लिए कोई टीका भी उपलब्ध नहीं था, तभी से उन्होंने इस योग का प्रयोग सभी बच्चाें में इम्यूनिटी बूस्टर की तरह से किया और अपेक्षा से अधिक अच्छे परिणाम आए। तभी से वे सभी इंफेक्शन वाली बीमारियों से रोकथाम तथा उसके इलाज में इसका प्रयोग कर रहे है। बताया कि स्वर्ण प्राशरन के प्रयोग से न केवल बीमारियां जल्दी ठीक होती है बल्कि अनावश्यक एंटीबायोटिक की निर्भरता भी कम अथवा समाप्त तक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed