डॉ. अजय कुमार शामली के जिला जज बने
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की ओर से शामली के नवनियुक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ अजय कुमार के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनका सम्मान किया गया।
न्यायाधीश डा. अजय कुमार जिले में मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन रहे चुके है। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं नरेश चंद गुप्ता, खजान सिंह चौहान, बालेश तायल, सुरेंद्र मलिक, भारतवीर अहलावत, श्यामवीर सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह मलिक आदि ने डॉ अजय कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा की गई। साथ ही उनके जिला जज शामली बनने पर हर्ष व्यक्त किया। एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता मनोज कुमार शर्मा ने और संचालन सतेंद्र कुमार महासचिव ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन एल्डर कमेटी अवध बिहारी लाल गुप्ता, सुरेंद्र कुमार मलिक, खजान सिंह चौहान, अशोक कुशवाहा, राजसिंह रावत, अनिल दीक्षित, विजेंद्र प्रताप, रामबीर सिंह, प्रवीण खोकर आदि मौजूद रहे।