फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dowry murder report filed after one and a half months

डेढ़ महीने बाद दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder report filed after one and a half months
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दहेज में पांच लाख की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मृतका के भाई ने डेढ़ महीने बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नोएडा निवासी प्रियंका की शादी वर्ष 2019 में यहां थाना सिविल लाइन की साकेत कालोनी गली नंबर तीन निवासी प्रशांत शर्मा उर्फ बंटी के साथ हुई थी। पुलिस ने बताया कि प्रियंका की मौत 27 अप्रैल की दोपहर हो गई थी। तब परिजन सूचना पाकर बेटी की ससुराल पहुंचे थे। इस मामले में सवा माह बाद अब मृतका के भाई सचिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचिन का आरोप है कि उसकी बहन नौकरी कर परिवार का खर्च चलाती थी। प्रशांत कोई काम नहीं करता था और पांच लाख की मांग कर रहा था। प्रियंका बीमार हुई तो आरोपियों ने उपचार न कराकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

सचिन ने प्रशांत, जेठ संजय, नंद रजनी व ननदोई रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि हालत सही न होने के कारण सचिन ने मुकदमा देर से दर्ज कराना बताया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed