फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Donors gathered to help the needy

जरूरतमंदों की मदद में जुटे दानदाता

Thu, 14 May 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Donors gathered to help the needy
पुरकाजी में गरीब वर्ग के लोगों के लिए राशन किट तैयार करते हैलपिंग हैंड ग्रुप के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जरूरतमंदों की मदद में जुटे दानदाता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। लॉकडाउन में आम जनमानस के समक्ष आए रोजगार के संकट के बाद कस्बे के कई जिम्मेदार लोग लगातार जरूरतमंदों की हरसंभव सहयोग करने में जुटे हैं।

लॉक डाउन होने व पुरकाजी कस्बा हॉट स्पॉट में होने के कारण जहां करीब एक माह से कस्बे के समस्त व्यापार बंद हैं। वहीं मजदूरों को भी मजदूरी नहीं मिल रही है। इससे रेहड़ा चालक, सब्जी व फल विक्रेता, लकड़ी की आढ़त पर काम करने वाले मजदूरों और सड़क किनारे ठेली लगाकर फास्ट फूड व चाट के व्यापार से जुड़े लोगों के समक्ष परिवार के पालन पोषण की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे में जिम्मेदार लोग इनकी मदद कर रहे हैं। कस्बे में संचालित हैल्पिंग हैंड ग्रुप के संयोजक बशारत खान की अगुवाई में प्रतिदिन दर्जनों परिवारों में राशन किट व सब्जी बांट रहे हैं। वहीं नगर चेयरमैन जहीर फारूकी, समाजसेवी भारत भूषण खुल्लर, धर्मेंद्र राठी, तारिक मुस्तफा, मेहंदी रजा, मियां नसीम, पीयूष राणा, निर्दोष जैन, मणिकांत गोयल, कपिल मित्तल आदि गरीबों के घरों पर राशन व अन्य खाद्य सामग्री पहुंचा रहे हैं। जगत बंधु ट्रस्ट के लोग भी खाना बनाकर बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed