फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctor husband accused of remarrying

डॉक्टर पति के खिलाफ लिखाया मुकदमा, दूसरी शादी करने का आरोप

Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Doctor husband accused of remarrying
डॉक्टर पति पर दूसरी शादी करने का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। एक विवाहिता ने अपने डॉक्टर पति व उसके भाई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने के साथ ही दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव सफीपुर निवासी पलटू सिंह की बेटी अंजू का आरोप है कि लगभग छह वर्ष पूर्व उसकी शादी मोरना निवासी डॉक्टर पंकज के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। पति पंकज व ससुराल वालों ने एक वर्ष पूर्व उसके पिता से पचास हजार रुपये उधार लिए। जब पैसे वापस करने को कहा तो उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसे भूखा प्यासा रखने लगे। तीन माह पूर्व उसे गाड़ी में डालकर उसके गांव सफीपुर के निकट फेंक कर फरार हो गए। विवाहिता का यह भी आरोप है कि उसके पति ने दिल्ली निवासी युवती से दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता लंबे समय से बीमार चल रही है, जिसके सामने आर्थिक संकट भी पैदा हो गया। अंजू ने इसकी शिकायत महिलाओं की सुरक्षा के लिए कलक्ट्रेट में संचालित वूमेन प्रोटेक्शन सेल में की थी, जिसके आदेश पर मंगलवार को पति पंकज व उसके भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed