फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Doctor couple accused of cheating

चिकित्सक दंपती पर धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 05 Jul 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Doctor couple accused of cheating
चिकित्सक दंपती पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के चिकित्सक दंपती पर एक ठेकेदार से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। यह धोखाधड़ी ठेकेदार को ट्रस्ट के जाल में फंसाकर की गई। पीड़ित ठेकेदार ने आरोपी दंपती के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी निवासी असलम ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी कंस्ट्रेक्शन कंपनी है। कस्बे के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद जुनैद और उसकी पत्नी ने एमजे एजूकेशनल एंड चैरिटेबिल ट्रस्ट बनाया हुआ है। आरोप है कि ट्रस्ट की ओर से शाहपुर से चांदपुर जाने वाली रोड पर एमजेआईएमएस मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की बिल्डिंग एवं चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका ठेका उसे दिया गया था। दंपती ने जीएसटी व अन्य टैक्स से बचने के लिए 2019 में इकरारनामे में जानबूझकर बिल्डिंग निर्माण की कीमत अंकित नहीं की। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक दंपती ने उससे कुछ कोरे कागजों पर भी साइन यह कहकर लिए थे कि ट्रस्ट के निर्माण कार्य के संबंध में कुछ प्रार्थना पत्र देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि निर्माण के दौरान जब उसने बिजली की सप्लाई लेने व सबमर्सिबल का बोरिंग कराकर पानी की व्यवस्था कराने के लिए कहा, तो धोखा देने की नीयत से चिकित्सक दंपती ने उससे कहा कि वह बिजली कनेक्शन के लिए गारंटी राशि लगभग पंद्रह लाख रुपये जमा कर दें व सबमर्सिबल का बोरिंग करा लें, जो खर्च आएगा वह अदा कर देंगे, जिस पर उसने गारंटी राशि एमजे एजूकेशनल एंड चैरिटेबिल ट्रस्ट के नाम से अपने खाते से एनईएफटी के जरिये जमा किए तथा इसके अतिरिक्त तीस लाख रुपये चिकित्सक की पत्नी के एकाउंट में एनईएफटी द्वारा जमा किए। आरोप है कि निर्माण में धोखाधड़ी की गई, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed