फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do yoga regularly, take part in sports

नियमित करें योग, खेलों में जरूर लें भाग

Wed, 27 Apr 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Do yoga regularly, take part in sports
खतौली कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के अंतर्गत शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। छात्राओं से नियमित रूप से योग करने, खेलों में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें और लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन

बुढ़ाना रोड स्थित कॉलेज में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम जीत सिंह राय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार और महिला चिकित्सक डॉ. शताक्षी ने संयुक्त रूप से किया। मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। डॉ. अवनीश कुमार ने कहा कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य का खयाल रखना चाहिए। इसके लिए नियमित दिनचर्या और अच्छा खानपान जरूरी है। रोज सुबह या शाम को योग जरूर करें। किसी भी बीमारी के लक्षण दिखें, तो तुरंत उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक डॉ. शताक्षी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। महिलाओं को पसीना ज्यादा आता है, इसलिए गर्मी के मौसम में पानी पीते रहें। कोरोना टीकाकरण, मलेरिया, डेंगू आदि फैलने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में भी सुझाव दिए। अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक कांता स्वरूप सिंघल और संचालन चिराग सिंघल ने किया। मौके पर सोनिया सिंघल, डॉ. रविंद्र सिंह, आरिफ, राजीव शर्मा, नवनीत, वसीम, विजय शास्त्री सहित कालेज स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपलब्ध संसाधनों से हासिल करें लक्ष्य : एसडीएम
एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि भक्ति का अर्थ पूजा अर्चना नही है। भक्ति का अर्थ अपने दिल की आवाज सुनकर अपने काम को किया जाना है। छात्राओं से कहा कि वह कर्म करें, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, इस समय उनका लक्ष्य शिक्षा ग्रहण करना है। जीवन में कोई न कोई समस्या अवश्य रहती है। चाहे वह संसाधन हो, समय हो या आर्थिक स्थिति। जो भी संसाधन उपलब्ध हैं, उन्हीं में काम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। इसके लिए अपनी कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार ही चले।
स्वच्छता अपनाना जरूरी
- मिस्बाह जोया का कहना है कि वर्तमान समय में मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने लग रही है, इसलिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना हम सब की जिम्मेदारी है।
- मदीहा का कहना है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए कोरोना वैक्सीन सभी को लगवानी अनिवार्य है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाए।
खानपान पर जरूर दें ध्यान
- कशिश राठौर का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने खाने पीने की चीजों पर ध्यान दें। सही खाने से शरीर भी स्वस्थ रहेगा और उलझनों से भी राहत मिलेगी।
मेहनत से मिलेगा लक्ष्य
- सैनिब का कहना है कि शिविर में उपयोगी जानकारियां मिली। स्वस्थ रहने के टिप्स देने के साथ ही लक्ष्य प्राप्ति किस प्रकार की जा सकती है उसके बारे में बताया गया है।

अधिकारों के प्रति किया जागरूक
शिक्षिका सोनिया सिंघल का कहना है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना सबसे ज्यादा जरूरी है।

खतौली कालेज में आयोजित अपाजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।

खतौली कालेज में आयोजित अपाजिता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।

खतौली कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापिकाएं।

खतौली कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापिकाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा मिस्बाह जोया।

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा मिस्बाह जोया।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा मदीहा।

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा मदीहा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा कौशिक राठौर।

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा कौशिक राठौर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा सैनिब।

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की छात्रा सैनिब।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की अध्यापिका सोनिया सिंघल।

खतौली शिशु शिक्षा निकेतन की अध्यापिका सोनिया सिंघल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed