फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Do not lose courage in spite of adversity

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद न हारी हिम्मत

Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Do not lose courage in spite of adversity
कांस्टेबल सचिन अत्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विपरीत परिस्थितियों के बावजूद न हारी हिम्मत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/भोपा। त्योहारों पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर ऐसे भी पुलिसकर्मी जिले में हैं, जिन्होंने खुद गंभीर बीमार होने के साथ ही घर-परिवार में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ड्यूटी को अहमियत दी।
शहर के महत्वपूर्ण नई मंडी थाने की कमान संभालने वाले युवा इंस्पेक्टर पंकज पंत गत माह 16 अक्तूबर को बुखार पीड़ित हुए। जिन्हें जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। गंभीर रूप से बीमार होकर उन्हें करीब एक सप्ताह तक हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। उनके बड़े भाई दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर नवीन चंद्रा भी उसी समय बीमार हुए, जो दिल्ली के ही एक हॉस्पिटल में अभी भी आईसीयू में एडमिट हैं। खुद गंभीर बीमार होने व भाई के आईसीयू में होने के बावजूद पंकज पंत अस्पताल से छुट्टी मिलते ही त्योहारों के मद्देनजर ड्यूटी पर लौट आए।
विज्ञापन

वहीं, भोपा थाना क्षेत्र में डायल-112 की पीआरवी-2231 पर तैनात कांस्टेबल मदनपाल को 12 दिन पूर्व बुखार हुआ, जहां जांच में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स मात्र 40 हजार होने के चलते उन्हें मोदीनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से छुट्टी मिलते ही वे ड्यूटी पर लौट आए। भोपा थाने पर तैनात सिपाही सचिन अत्री और महिला कांस्टेबल निशा को भी करीब एक पखवाड़े पूर्व डेंगू ने जकड़ लिया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुखार को मात देते ही ये दोनों भी ड्यूटी पर लौट आए।

महिला कांस्टेबल निशा

महिला कांस्टेबल निशा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

हेड कांस्टेबल मदन पाल

हेड कांस्टेबल मदन पाल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed