{"_id":"62829a552a8e0f7e3e4b66dc","slug":"do-not-be-afraid-of-dengue-chikungunya-get-treatment-muzaffarnagar-news-mrt5888775168","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू-चिकनगुनिया से घबराएं नहीं, उपचार कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू-चिकनगुनिया से घबराएं नहीं, उपचार कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू-चिकनगुनिया से घबराएं नहीं, उपचार कराएं
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिले में समस्त विकासखंड एवं शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थय विभाग की टीमों ने डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक किया और अपील की है कि बदल रहे मौसम और मानसून की बारिश के बाद डेंगू के प्रसार की आशंका बढ़ जाती है। डेंगू एक साधारण बीमारी है, लेकिन इलाज में लापरवाही से यह खतरनाक स्थिति में पहुंच जाती है।
अगर अचानक बुखार के साथ आंखों के पीछे तेज दर्द हो तो मरीज को डेंगू की जांच अवश्य करानी चाहिए। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में डेंगू पर नियंत्रण करने के लिए हर रविवार मच्छर पर वार-लार्वा पर प्रहार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जन समुदाय से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों, प्रतिष्ठानों, दफ्तरों एवं आसपास के स्थानों में प्रत्येक रविवार को 10 मिनट निकालकर निरीक्षण करके अनावश्यक जल भराव के पात्रों को खाली करके एवं सुखाकर पुन: प्रयोग में लाएं, जिससे डेंगू का लार्वा न पनपने पाए। डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित रोगों के संचरण की रोकथाम में जनजागरण एवं सामुदायिक सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। डेंगू रोग विशेष प्रकार के मच्छर एडीज एजिप्टाई के काटने से फैलता है। यह मच्छर घर के अंदर कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमलों तथा टूटे फूटे बर्तनों, एवं कबाड़ इत्यादि में एकत्र पानी में पैदा होते है तथा दिन में काटते हैं। रोग के प्रभावी नियंत्रण के लिए संचरण चक्र को तोड़ा जाना अति आवश्यक है।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग सक्रिय है। शहरी क्षेत्रों में 12 टीम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है और बचाव की अपील की जा रही है।