{"_id":"62c87a98040f755d42595b4a","slug":"do-not-be-afraid-do-not-move-away-youth-have-exceeded-the-target-in-vaccination-muzaffarnagar-news-mrt5960901146","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरे नहीं, हटे नहीं, टीकाकरण में लक्ष्य पार कर गए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरे नहीं, हटे नहीं, टीकाकरण में लक्ष्य पार कर गए युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिले में किशोरों और युवाओं ने उत्साह के साथ कराया टीकाकरण
- 100 प्रतिशत पूरा हो गया दोनों ही आयु वर्ग का टीकाकरण का लक्ष्य जिले में
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान में किशोरों और युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। दोनों ही आयु वर्ग में जिले का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा हो गया है। शिक्षण संस्थाओं से लेकर अन्य केंद्रों पर छूटे हुए किशोरों को प्रथम और द्वितीय डोज लगाने का अभियान चल रहा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार बताते हैं कि जिले में शिक्षण संस्थाओं का अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग रहा। किशोरों और युवाओं ने बिना डरे और पीछे हटे सक्रिय सहयोग किया है। यही वजह है कि वर्तमान में लक्ष्य पूरा हो चुक है।
टीके ने बढ़ा दिया मेरा भरोसा : नमन
शाहपुर कस्बा निवासी नमन सिंघल का कहना है कि उसने कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवाए हैं। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बल्कि टीका लगवाए जाने के बाद उसके अंदर और अधिक भरोसा बढ़ गया है। कोरोना से बचाव का टीका प्रत्येक युवा के लिए जरूरी है। सबको अधिक से अधिक टीकाकरण कराना चाहिए। जो युवा टीका लगवा चुके हैं, उन्हें अपने आसपास के लोगों को जागरूक करना चाहिए। इससे स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।
लक्ष्य सिंघल ने युवाओं को किया जागरूक
शाहपुर कस्बा निवासी लक्ष्य सिंघल का कहना है कि कोरोना काल में देश व प्रदेश में दहशत का माहौल था । कोरोना से देश का हर व्यक्ति प्रभावित हुआ। वैक्सीन से देश में कोरोना कंट्रोल हुआ। उसने कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज ली, जिसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ा है। उसने अपने साथियों और अन्य युवाओं को कोरोनारोधी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया। इसका परिणाम यह हुआ कि साथियों ने भी कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज लगवाई।
विज्ञापन
टीकाकरण से बढ़ा भरोसा : अर्पित
चरथावल के बाजार खुर्द निवासी अर्पित त्यागी का कहना है कि टीका लगवाने के बाद उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, बल्कि विश्वास बढ़ा है। शुरूआत में भ्रम की स्थिति बनीं थी, लेकिन अभिभावकों और शिक्षकों ने के मार्गदर्शन के बाद किसी तरह की दिक्कत का सामना न हीं करना पड़ा। अधिकतर साथियों ने भी कोरोना से बचाव का टीका लगवा लिया है।
स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए टीका जरूरी : रितिक
पुरकाजी के छात्र रितिक का कहना है कि दोनों टीके लगवाकर पूरी तरह स्वस्थ है। किशोर और युवाओं को राष्ट्र हित में टीका लगवाना आवश्यक है। युवा अगर स्वस्थ होंगे तो राष्ट्र भी स्वस्थ होगा। स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। प्रत्येक युवा की जिम्मेदारी है कि वह स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।
--------------------------
टीकाकरण में युवाओं ने दिखाया है उत्साह
कोरोना से बचाव के टीके में किशोरों और युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया है। जिले में 15 से 18 साल तक की उम्र के लिए 1,94,639 का लक्ष्य मिला था। वर्तमान में पहली डोज लक्ष्य से अधिक 2,09,179 और दूसरी डोज 2,05,039 किशोरों और युवाओं को लग चुकी है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ है।
18 साल से अधिक का इस तरह हुआ टीकाकरण
जिले में 18 साल से अधिक आयु वर्ग का लक्ष्य 13,36,900 रखा गया था। अब तक प्रथम डोज 13,51,886 और दूसरी डोज 14,42,927 को लोगों को लग चुकी है।