{"_id":"3ce3567c12f8edafa6006f126b90cdb4","slug":"dm-warning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने वाले जेल जाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने वाले जेल जाएंगे
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने कहा कि चुनाव में अफवाह फैलाने वालों को जेल भेजा जाएगा। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
तहसील सदर में ब्लॉक बघरा और चरथावल के प्रत्याशियों की बैठक में डीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सीधे एफआईआर दर्ज होगी। फर्जी मतदान करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान करने के बाद लोग अपने घरों को जाएं बूथों पर भीड़ एकत्र न करें।
भ्रामक प्रचार और शराब बांटने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सभी प्रत्याशियों को समय पर चुनाव प्रचार में हुए खर्च का लेखा जोखा देना होगा। निर्धारित सीमा से ज्यादा खर्च करने वालों पर आयोग कार्रवाई करेगा। डीएम ने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
रात को सुबह दस बजे से छह बजे तक कोई प्रचार नहीं किया जाएगा। प्रत्याशी जनसभाओं की अनुमति लेंगे।। एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि पुलिस बल चुनाव के दौरान अवैध शराब बांटने वालों पर निगाहें रखे हुए है। कानून तोड़ने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। एडीएम प्रशासन मनोज कुमार, एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, एसडीएम सदर उज्जवल कुमार, तहसीलदार रजनीकांत आदि मौजूद रहे।