{"_id":"57cb19734f1c1bd2352cc175","slug":"dm-stuck-in-the-jam-then-appeared-the-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे डीएम, तब दिखाई दिया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे डीएम, तब दिखाई दिया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण हर समय मुख्य मार्गों पर जाम से शनिवार को डीएम डीके सिंह भी रु-ब-रु हो गए। रुड़की रोड पर वह जाम में फंसे तो अधिकारियों और पुलिस बल को बुलाकर शहर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने अधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।
शहर में लगने वाले जाम से डीएम डीके सिंह खुद रु-ब-रु हो गए। डीएम शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के लिए निकले थे। जब वह रुड़की रोड पर पहुंचे और वहां पर नगर पालिका इंटर कालेज के सामने लगे जाम में डीएम की गाड़ी फंस गई। साथ चल रहे हमराहों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति पर काबू पाकर डीएम की गाड़ी को वहां से निकलवाया।
इसके बाद डीएम ने मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बुलवा लिया। सड़कों पर दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण पर उन्होंने नाराजगी जताई। अपनी देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, सीओ सिटी तेजवीर सिंह, शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा आदि को साथ लेकर डीएम अतिक्रमण हटवाते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के निरीक्षण के बाद यहां जिला अस्पताल चौराहे पर निरीक्षण करते हुए डग्गामार वाहनों, अस्पताल के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले ठेले वालों को हड़काया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को उन्हें तरीकेबद्ध खडा़ करने व अस्पताल के गेट को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। शहर भ्रमण के दौरान अंसारी रोड, रेलवे रोड, साईंधाम रोड से भी अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
महावीर चौक पहुंचकर अंबाला-मेरठ डग्गामार बस के खिलाफ कार्रवाई कराई गई। यहां खड़ी बस को पुलिस ने सीज कर दिया। डीएम ने अधिकारियों को शहर को अतिक्रमण से मुक्त रखने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी रोजाना अभियान चलाएंगे।