फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM-SSP conducted flag march with armed forces

Muzaffarnagar News: डीएम-एसएसपी ने सशस्त्र बलों के साथ किया फ्लैग मार्च

Sat, 09 Mar 2024 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
DM-SSP conducted flag march with armed forces
-जैनेबिया गर्ल्स एवं तस्मिया जूनियर के बूथों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने मीनाक्षी चौक, खालापार समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। बूथों पर जाकर निर्वाचन की व्यवस्था को देखा।
डीएम अरविन्द मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने थाना कोतवाली में समाधान दिवस में शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। कोतवाली नगर स्थित वल्नेरबल बूथ तस्मिया जूनियर हाई स्कूल व जैनेबिया इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान को मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, मतदान केन्द्र के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिह्नित स्थानों पर बेरिकेडिंग करने, मतदान केन्द्र, आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने, मतदान केन्द्र तक सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने, दिव्यांगों के लिए रैंप बनाने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

पुलिसबल के साथ मीनाक्षी चौक, खालापार, फक्करशाह चौक, चालीस फुटा रोड, रहमतनगर पर फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर संत प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed