{"_id":"60eddc7d8ebc3ec76d4ce9d8","slug":"dm-inspected-the-kanwar-yatra-route-muzaffarnagar-news-mrt5472391187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने किया कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को प्रशासनिक अफसरों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि शिवभक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को एसडीएम सदर दीपक कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के साथ शहर क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने टीम के साथ शिवचौक, अहिल्याबाई चौक, कच्ची सड़क, मदनी चौक, बझेड़ी अंडरपास, रामुपर तिराहा व रुड़की रोड का निरीक्षण किया। डीएम ने अफसरों को यात्रा मार्ग पर होने वाले जलभराव, बिजली के तारों, ट्रांसफॉर्मर की बैरिकेडिंग कराने के साथ ही सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभों पर प्लास्टिक की रैपिंग कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सड़कों से कूड़ा साफ करने के भी निर्देश देते हुए तत्काल प्रभाव से इस पर काम करने को कहा। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा का आयोजन शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिथिलता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी अभिषेक यादव ने भी मंगलवार को टीम के साथ खतौली क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग और मेरठ रोड कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीओ राकेश सिंह और इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु अभी से कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्ग पर फोर्स की जरूरत और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के भी निर्देश दिए गए।