फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DM heard problems in Barsu

बड़सू में डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

Mon, 21 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM heard problems in Barsu
1-रतनपुरी के गांव बड़सू में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनतीं जिलाधिकारी। - फोटो : KHATAULI
बड़सू में डीएम ने समस्याओं को सुना
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव बड़सू में जिलाधिकारी कुमारी सेल्वा जे ने जन जागरूकता अभियान के तहत जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। डीएम ने कहा कि गांव में सरकार के सभी विभागों की योजनाओं के कैंप लगाकर पात्रों को आवेदन कराए जाएंगे।

जन चौपाल में डीएम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को उन्होंने सरकार की आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, कन्या सुमंगला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम प्रधान डा. संदीप सैनी से गांव में फॉगिंग कराने एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। ग्राम प्रधान ने डीएम को राजकीय हाईस्कूल बड़सू में स्टाफ की कमी की समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा ग्रामीणों ने आवारा पशुओं के लिए गोआश्रय स्थल, नाले की सफाई आदि की समस्या उनके समक्ष रखी। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त कराते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं का समय से समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर जन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएस मिश्रा, एसडीएम खतौली अजय कुमार अंबष्ट, तहसीलदार खतौली भगत सिंह, किसान सेवा सहकारी समिति बड़सू के प्रबंध निदेशक एडीओ विनय कुमार, प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed