फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   DJ will not play in Kanwar Seva Camp

सीसीटीवी कैमरायुक्त होगें कावड़ सेवा शिविर

Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
DJ will not play in Kanwar Seva Camp
बुढ़ाना। कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार और सीओ विनय गौतम ने संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी, शिविर संचालक और गणमान्य लोगों की बैठक की। उप जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य है। सभी कैमरे डीएम वॉररूम से जोड़े जाएंगे। सभी शिविर संचालकों को अग्निशमन और विद्युत निगम से एनओसी लेनी होगी। शिविर प्लास्टिक फ्री होंगे। खास बात यह है कि शिविर में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सीओ विनय गौतम ने कहा कि शिविर में सेवा करने वालों के आई कार्ड भी बनवाने होंगें। सभी शिविरों में समय-समय पर खाना भी चेक करवाया जाएगा। संचालकों को शिविर संबंधी सभी कार्रवाई पहले से पूरी करनी होगी, उसके बाद ही शिविर लगाने की स्वीकृति मिलेगी। इस मौके पर बुढ़ाना इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव, फुगाना इंस्पेक्टर केपी सिंह के अलावा शाहपुर, भैराकलां व रतनपुरी थाने के इंस्पेक्टर, खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनप्रकाश त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed