फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali is celebrated with reverence and joy

श्रद्धा, उल्लास से मनाया दीपावली का पर्व

Sun, 15 Nov 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Diwali is celebrated with reverence and joy
दीपावली पर्व पर पूजा अर्चना करती युवतियां। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्रद्धा और उल्लास से मनाया दीपावली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली का पर्व जिले भर में श्रद्धा, उल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने अपने घर सजाए और रोशनी से रात में पूरा शहर जगमगा उठा। रात में पूजन कर अपने घरों में दीये जलाए। लोगों ने परंपरागत रूप से आतिशबाजी भी की। एक दूसरे के घरों पर जाकर मिठाई- गिफ्ट आदि देकर दिवाली की बधाई दी।
दीपावली के पर्व पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा। घर रंगोली से सजाए गए और बिजली की झालरों से रोशनी की गई। रोशनी के चलते रात में पूरा शहर जगमगा उठा। दिनभर लोगों ने दीपावली की खरीदारी की। अपने घरों को सजाया। बच्चों में दीपावली को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। शाम के समय सभी घरों में पूजा अर्चना हुई। आर्य समाज को माने वालों ने यज्ञ किए। लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद लोगों ने अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाए। तमाम बिजली की झालरों के बाद भी सभी ने शगुन के तौर पर अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाए। दीपावली पर लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे और शुभकामनाएं दीं। कोरोना को परंपरा मात देती नजर आई और उपहारों का लेन-देन बराबर चला। लोगों ने दीपावली की परंपरा को पूरी तरह निभाया।
विज्ञापन

मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर रही भीड़
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर भगत सिंह , शिव चौक, नई मंडी चौड़ी गली, गांधी कालोनी, कच्ची सड़क, सदर बाजार, गुदडी बाजार आदि मार्केट में भीड़ रही। मिठाइयों की दुकानों पर सबसे ज्यादा रस रहा। लोगों ने अपने परिवार और परिचितों में वितरित करने के लिए मिठाई खरीदी। इसी तरह उपहार भेंट करने के लिए गिफ्ट की दुकानों पर जमकर खरीदारी की। उपहार के लिए लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी खरीदे और इन दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों की हुई जमकर खरीदारी
मुजफ्फरनगर। बाजार में दीपावली पर फूलों और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी हुई। शिव चौक से लेकर मीनाक्षी चौक पर फूल बाजार लगाया गया। फूलों की मालाएं और अलग से फूल लोगों ने जमकर खरीदे और अपने घर सजाए। शिवचौक के आस-पास फूलों की दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रही। घर के सजावटी सामान बंदनवार आदि की भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। शाम को उत्साह और उमंग के साथ दीपावली पर्व मनाया गया।

दीपावली पर्व पर आसमान में होती अतिशबाजी।

दीपावली पर्व पर आसमान में होती अतिशबाजी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर में दीपावली पर्व पर फुलझड़ी जलाते बच्चे।

शहर में दीपावली पर्व पर फुलझड़ी जलाते बच्चे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

प्रतिबंध के बावजूद शहर में पटाखे जलाते लोग।

प्रतिबंध के बावजूद शहर में पटाखे जलाते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed