फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diwali festival celebrates

उमंग और उल्लास से जगमग हुई दिवाली, रोशनी से नहाया शहर, फूलों से सजे घर 

Sat, 21 Oct 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival celebrates
आतिशबाजी करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सत्य, न्याय और समृद्धि का प्रतीक दीपावली पर्व जिले भर में उल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। शहर भर में रोशनी की जगमग रही। घर और प्रतिष्ठानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। बाजारों में मिष्ठान और उपहार खरीदारी को भीड़ रही। परिवार और राष्ट्र की मंगल कामना के लिए विधि विधान से लक्ष्मी पूजन किया गया। एक-दूसरे को मिठाई आदि भेंटकर त्योहार की खुशियां मनाई गई।
विज्ञापन


शहर में दिवाली की धूम रही। घरों, प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों को झालर, रोशनी आदि से आकर्षक रुप से सजाया गया। बाजार भी रोशनी से नहाए नजर आए। भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, शिवचौक, झांसी रानी मार्केट, कोर्ट रोड, महावीर चौक, मालवीय चौक और नई मंडी एवं गांधी कालोनी में दीपावली की जगमग रही। मिठाई, फूल, गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ दिखी। मुख्य बाजारों में पैदल ही खरीदारी करनी पड़ी।
विज्ञापन


भीड़ के मद्देनजर वाहनों को दूर पार्किंग में ही रखने की व्यवस्था की गई थी। यातायात को संतुलित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हैंडलूम, रेडीमेड गारमेंट आदि की खरीदारी को सदर बाजार, एसडी कपड़ा मार्केट, बिंदल मार्केट में भारी गहमागहमी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मंदिरों और शिवालयों में भी दीपावली पर्व पर विशेष पूजन किए गए। पुरोहितों और आचार्यों ने यज्ञमानों को प्रसाद वितरित किया। घर परिवारों में यज्ञ, पूजा और लक्ष्मी पूजन के अनुष्ठान किए गए। घर, प्रतिष्ठानों पर व्यापारियों और उद्यमियों ने लक्ष्मी पूजन किया। शहर के मोहल्लों, कालोनियों में पूजन के बाद एक-दूसरे को मिठाईयां, गिफ्ट भेंटकर दीपावली की शुभकामनांए दी। बच्चों और महिलाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। बाइकर्स ने खूब धमाल मचाया। 

आर्य समाज रोड, सरकुलर रोड, मेरठ रोड, अंसारी रोड, गांधी कालोनी में युवा समूह में दीपावली का जश्न मनाते दिखे। बच्चों ने बड़ों के साथ अनार, फूलझडियां छुडाकर खुशियां मनाई। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट्स एसोसिएशन की ओर से नवीन मंडी स्थल पर दिवाली मिलन आयोजित किया गया। अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी, सुरेंद्र बंसल, कृष्णचंद्र मूंधडा, जितेंद्र कुच्छल, ओमप्रकाश सिंघल, हरिशंकर मूंधडा आदि ने भाग लिया।

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी के प्रबंधक डॉ विजय कुमार टंडन, प्रधानाचार्य हरिओम संस्थाध्यक्ष श्यामलाल बंसल, घनश्यामदास अग्रवाल ने कर्मचारियों, शिक्षकों को दीपावली की बधाई दी। नई मंडी स्थित ग्रेन चेंबर धर्मार्थ प्रसूति गृह में दीपावली पूजन किया गया। डॉ कविता भारद्वाज, डॉ उमा मित्तल ने मरीजों को दीपावली की मिठाई बांटी। सुरेंद्र कुमार सिंघल, कुंजबिहारी माहेश्वरी, राकेश खंडेलवाल, दलीप बत्रा, इंद्रसैन बिंदल आदि का सहयोग रहा। 


पटाखे छुड़ाते हाथ जले 
मुजफ्फरनगर। पटाखे छुड़ाने के दौरान बच्चे और महिलाएं घायल हो गए। स्वामी कल्याणदेव राजकीय जिला चिकित्सालय में रामलीला टिल्ला निवासी विशाल कौशिक को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया। हाथ में बम फटने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। एक महिला का भी पटाखा छुड़ाते समय हाथ जल गया, जिसका इमरजेंसी में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed