फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Divyang artists put on patriotic performances

खत्री सभा का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Divyang artists put on patriotic performances
दिव्यांग कलाकारों ने देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति देकर बांधा समा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को खत्री सभा का पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग कलाकारों द्वारा देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को रोमांचित कर दिया गया। लोहड़ी को लेकर भी सांस्कृतिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खत्री सभा के अग्रणी लोगों को सम्मानित भी किया गया।

मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को गांधी कॉलोनी स्थित बैंक्वेट हॉल में खत्री सभा का पारिवारिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग कलाकारों ने देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खत्री सभा से जुड़े डॉ विवेक कुमार, सरिता अरोरा, सुरेंद्र अनेजा और सोमनाथ भाटिया ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोहड़ी को लेकर भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। खत्री सभा के पूर्व अध्यक्ष जयगोपाल कपूर, महिला चिकित्सक डॉ बलजीत कौर, विपिन अरोरा, विष्णु अनेजा, हेमंत अरोरा, अजय अनेजा और कोरियोग्राफर मोहन अरोरा को समाज में विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। खत्री सभा अध्यक्ष अधिवक्ता मनमोहन बत्रा, चेयरमैन सुशील अरोरा, अनिल बत्रा, ओमप्रकाश मालिक, ताराचंद खन्ना, योगेश्वर खन्ना, मुकेश अरोरा, पुष्पेंद्र अरोरा, आशुतोष अरोरा, अनुराग अरोरा और डॉ मयंक अरोरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed