{"_id":"61fc214e260241213c2c1971","slug":"divya-kakran-said-must-vote-for-a-strong-democracy-muzaffarnagar-news-mrt5756997165","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान बोलीं- मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूर डालें वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान बोलीं- मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूर डालें वोट
Fri, 04 Feb 2022 12:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:45 PM IST
सार
देश का नाम रोशन करने वाली दिव्या काकरान ने लोगों से एक अपील की है। अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति का मतदान जरूरी है।
विज्ञापन
दिव्या काकरान, अर्जुन अवार्डी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान जरूरी है। अपने वोट की ताकत की पहचान कर हर व्यक्ति बूथ तक पहुंचे और चुनाव में हिस्सा जरूर लें।
विज्ञापन
गुरुवार को दिव्या काकरान ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकारी प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति के पास होता है। मतदान एक जिम्मेदारी है। सही व्यक्ति के लिए वोट कर देश को मजबूत करने का कार्य किया जाना चाहिए। एक-एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है और देश की पहचान भी होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत पर सबकी निगाह रहती है, यह हमारी जागरूकता का भी परिचायक है। इसलिए मतदान के दिन को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद से और अपने मुद्दों पर वोट डालें, लेकिन मतदान जरूर करें। यह भी जरूरी है कि सभी राजनीतिक दलों के घोषणापत्र के विषय में जान लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: अखिलेश-जयंत के रोड शो का मामला: गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज