फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   District reached near Corona liberation

जिले में अब एक मात्र कोरोना संक्रमित

Thu, 14 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
District reached near Corona liberation
पंजाब से पैदल चलकर मुजफ्फरनगर के बस स्टैडं पर थकान मिटाते श्रमिक परिवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना मुक्त होने के नजदीक पहुंचा जिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद कोरोना मुक्त होने के नजदीक पहुंच गया है। जिले में अब मात्र एक कोरोना संक्रमित रह गया है। बुधवार को एक और बृहस्पतिवार को चार संक्रमित के ठीक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर से छुट्टी दे दी गई।
जनपद में कुल 24 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें से अब तक 23 ठीक हो चुके हैं। अब केवल एक युवक ही संक्रमित बचा है। उसके संपर्क के 19 लोगों की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर शत प्रतिशत है। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में प्रधानाचार्य कर्नल डॉ सुरेंद्र राणा एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कीर्ति गोस्वामी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया गया। 23 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। सिर्फ एक ही मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती रह गया है। इस मरीज के सभी परिजनों के सैंपल भी नेेगेटिव आए हैं। बृहस्पतिवार को 70 सैंपल और लिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि अब तक 2476 कोरोना की जांच की गई है, जिसमें से 2329 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 125 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जनपद में अभी तक कुल 24 पॉजीटिव केस पाए गए हैं, जिनमें से 23 संक्रमित ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी हुआ हॉट स्पॉट से बाहर
मुजफ्फरनगर। लंबे समय हॉटस्पॉट की दुश्वारियां झेल रहे पुरकाजी को हॉट स्पॉट से बाहर कर दिया गया है। 24 अप्रैल से ही पुरकाजी और उससे सटे गांवों को कोरोना संक्रमित केस मिलने के बाद हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। पुरकाजी में पांच पॉजिटिव केस मिले थे तथा तीन संदिग्ध थे। ये सभी ठीक हो गए हैं। कस्बे में बैंक, एटीएम समेत हर तरह की दुकानें बंद करा दी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed